| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

जैतपुरा थाने में विधि-विधान से हुआ बाल गोपाल का पूजन


नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... से गूंजा थाना परिसर

वाराणसी। जैतपुरा थाना परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर परिसर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर को फूल-मालाओं, चमेली व अशोक के पत्तों और आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया था।




 थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने विधि-विधान से गौरी-गणेश पूजन के बाद बाल गोपाल का पूजन-अर्चन किया और सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही पूरा थाना परिसर ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंज उठा। आरती के बाद भगवान को माखन-मिश्री, फल और अन्य भोग अर्पित किए गए। इस दौरान राम नाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और जागरण का भी आयोजन हुआ।


 थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने ‘तेरे चरणों में आके मैं धन्य हो गया हूं’ समेत कई कृष्ण भक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। देर रात तक श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह और विपिन मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विजय कुमार वराणसी

जन जन की आवाज न्यूज़ 24




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज